लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र में डुप्लीकेट ब्रांडेड हार्डवेयर सामान की बिक्री की सूचना पर पुलिस और संबंधित प्राइवेट कंपनी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई बाजार समिति के पास स्थित एक हार्डवेयर पाइप दुकान में की गई, जहां कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने ब्रांड से मिलते-जुलते कथित रूप से नकली उत्पादों की पहचान की। बताया जा रहा है कि कंपनी को सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में उनकी कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट पाइप व अन्य हार्डवेयर सामग्री बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद कंपनी के अधिकारियों ने कवैया थाना पुलिस के सहयोग से दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान संदिग्ध सामान को जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से अब तक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.