देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 3 लाख 95 हजार 926 डुप्लीकेट मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सत्यापन के बाद मतदाता सूची से 59,624 डुप्लीकेट वोटरों को सूची से डीलीट कर दिया गया है। इस प्रकार सत्यापन के बाद वैलिड वोटरों की संख्या 3 लाख 36 हजार 195 रह गई है। सत्यापन के आंकड़ों पर गौर करें तो सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद ब्लाकवार वैलिड वोटरों की संख्या इस प्रकार है। जिसमें देसही देवरिया ब्लाक में 10,724, भाटपाररानी में 26,114 , देवरिया सदर में 23,654, सलेमपुर में 24218, भागलपुर में 17, 825, बरहज में 15,438, बनकटा में 31614, लार में 16,574, बैतालपुर में 28,133, गौरीबाजार में 35, 421 में, भलुअनी में 21,285, रुद्रपुर में 1...