गंगापार, दिसम्बर 12 -- विधान सभा बारा में प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद तहसील प्रशासन द्वारा डुप्लीकेट, मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं की सूची बूथवार जारी कर दिया गया है। बीएलओ घर-घर जाकर उनको खोजने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि गत दिवस विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर में सहयोग करने की अपील किया गया था। बारा तहसील में लगभग 42000 डुप्लीकेट, मृतक और शिफ्टेड मतदाता थे। गुरुवार को विशेष अभियान में उनकी संख्या में कमी आई है। इसके बाद शुक्रवार को इस तरह के मतदाताओं सूची बूथवार बनाया गया है।इस सूची को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही बीएलओ को सौंपा गया है।आज से बीएलओ इस तरह के मतदाताओं को खोजने का काम शुरू कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.