मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। मंगलवार को डुंडी घाट के प्रकरण में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने एडीएम प्रशासन समेत कई विभाग के अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में बैठक की है। उन्होंने बताया कि योगेन्द्र नगर गांव के डुंडी घाट स्थित सोलानी नदी पर रपटा बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है। वहीं एक्सपर्ट के द्वारा शीघ्र डीपीआर तैयार कराते हुए दिखाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जा सके। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव योगेन्द्र नगर के पास डुंडी घाट पर सोलानी नदी है। जिस पारकर जाना पडता है। पुल न होने से पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी नदी से होकर गुज़रने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम मे जब सोलानी नदी उफान पर होती है अक्सर ग्रामीण नदी की धार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.