हजारीबाग, अक्टूबर 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के गैड़ा पंचायत भवन में मंगलवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया आशा देवी ने की। ग्रामसभा में बताया गया कि राजस्व ग्राम डुंगो को हजारीबाग जिले से हटाकर गिरिडीह जिले में शामिल करने का बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने विधानसभा में प्रस्ताव दिया है। इस पर ग्रामसभा आयोजित कर लोगों की सहमति आवश्यक है। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि डुंगो को हजारीबाग जिले में ही शामिल रहने दिया जाए। इसके अलावा ग्राम डुंगो को बगोदर विधानसभा तथा कोडरमा लोकसभा से हटाकर मांडू विधानसभा एवं हजारीबाग लोकसभा में जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर मध्य जिप सदस्य शेख तैयब ने कहा कि हजारीबाग जिला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय है। इस प्रमंडल में सात जिले शामिल हैं। डुंगो हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.