पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- पिथौरागढ़। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुंगरी मिताड़ीगांव की कक्षा छह की छात्रा इशिका बिष्ट का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। इशिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा जानकी सामंत, प्रधानाध्यापक देवी दत्त भट्ट, शिक्षक योगेश पांडे, शिक्षिका सरिता पंत व माया पांडे ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक योगेश पांडे ने बताया कि वर्ष 2023 जब से मेधावी छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू हुई तब से प्रत्येक वर्ष विद्यालय से बच्चों का चयन होते आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.