चम्पावत, फरवरी 19 -- लोहाघाट में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगराबोरा में स्वास्थ्य विभाग ने एडोलसेंस और कॅरियर एंड गाइडेंस काउंसलिंग कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में छात्रों को जागरुक किया। प्रधानाचार्या निधि की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रजनी किरौला ने छात्रों को विभिन्न कॅरियर विकल्पों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सही दिशा और योजना से छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। एएनएम ईश्वरी कार्की ने किशोरावस्था से जुड़े शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और तनाव प्रबंधन की सलाह दी। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष बसंती देवी, पीटीए अध्यक्ष गिरीश सिंह, विपिन चन्द्र, श्याम टम्टा, मनीष चन्द्र, पंकज भट्ट, श...