मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज आफ फार्मेसी एडं वोकेशनल स्टडीज के प्रांगण में डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रो के लिए पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। क्रार्यक्रम का शुभारम्भ कालेज निदेशक एवं समस्त अध्यापकगण ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित और पुष्पांजलि अर्पित किया। मां सरस्वती की वन्दना डी. फार्मा द्वितीय वर्ष की शालु ने की। इस उपलक्ष्य में सभी छात्र छात्राओं द्धारा रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनमें डी. फार्मा प्रथम वर्ष की सोलो डांस फौजिया और गणेश, कपल डांस डी. फार्मा प्रथम वर्ष के क्रिश और शीनू ने अपने डांस सभी को मनमोहक कर दिया। वहीं अरमान मलिक ने अपने रैप सौंग से धूम मचा दी। शुभम रावत एण्ड टीम ने लैजी डांस से द...