बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉपोरेशन लिमिटेड की ओर से संगीत कला अकादमी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विलिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें डी वाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में शामिल थे। प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का मान बढाया। विद्यालय के नृत्य प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार समेत बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पूनम सिंह, प्राचार्य मनोज कुमार ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...