मऊ, जनवरी 11 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत रामपुर टडवां निवासी युवक को डी-फार्मा में प्रवेश दिलाने के नाम पर 90 हजार रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति, पत्नी सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के रामपुर टडवां गांव निवासी राजेश चौहान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बताया कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बिरैचा निवासी ज्ञानचंद, वंदना, सुजीत और अक्षय ने अपनी बातों से विश्वास में ले लिया। डी फार्मा में प्रवेश दिलाने के नाम पर 90 हजार रूपये ऐंठ लिए। दाखिला का समय बीत जाने के बावजूद भी जब प्रवेश नहीं दिलाया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.