लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता प्राविधिक शिक्षा परिषद ने ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के वार्षिक पद्धति वाले डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (डीफार्मा) में नए प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन प्रक्रिया में एक और मौका प्रदान किया है। पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्राप्त डेटा के आधार पर नामांकन प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन कई संस्थानों द्वारा अभी तक नए छात्रों का नामांकन नहीं किया गया था। इस समस्या को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों और संस्थानों को राहत देते हुए नामांकन पोर्टल को 12 जनवरी से 17 जनवरी तक दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। परिषद सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नव प्रवेशी डीफार्मा छात्रों का नामांकन अनिवार्य होता है। इन छात्रों के प्रवेश देर से हुए थे। हांलाकि अधिकांश छात्रों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। लगभग 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.