जौनपुर, जनवरी 14 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य पांच साल पहले शुरू हुआ था। इसके लिए गांवों में पाइपलाइन बिछाई गई और पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया। लेकिन अब तक ब्लॉक के अधिकांश गांवों में पानी की टंकियां अधूरी हैं। कुछ गांवों में बोरिंग से जल आपूर्ति शुरू हुई थी, लेकिन पाइपलाइन में ब्रेकेज आने के कारण यह भी बंद हो गई। जमुआरी गांव में 3.67 करोड़ की लागत से बन रही पानी की टंकी लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पांच माह पूर्व घर-घर नल के माध्यम से पानी सप्लाई हो रही थी, लेकिन पाइप कट जाने से यह व्यवस्था बंद हो गई। ग्रामीण ऋषिकेश त्रिपाठी, सत्यम त्रिपाठी और जगदीश गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि सरकार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.