मिर्जापुर, जनवरी 14 -- नरायनपुर,मिर्जापुर। क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर स्थित डीह बाबा का मंगलवार को वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर बाबा का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कीर्तन मंडली की ओर से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। पुरोहित पं. रामलखन उपाध्याय ने हवन पूजन विधि विधान के साथ सम्पन्न कराया। यजमान साधक श्रीप्रकाश गुप्ता ने हवन-यज्ञ में आहुति दी। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा के साथ महा प्रसाद ग्रहण किया। साधक श्रीप्रकाश गुप्ता ने अतिथियों को डीह बाबा के प्रसाद स्वरूप अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। श्रृंगार में बैकुंठपुर, निजामुद्दीन पुर,जयरामपुर, नरायनपुर आदि गांव के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान रामविलास गुप्ता, कमलेश यादव,शिव जायसवाल,संजू चौरसिया,अनिल सिंह,संतोष चौरसिया,राजकुमार यादव, मनोज मंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.