गिरडीह, अगस्त 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। देवरी अंचल अंतर्गत चिकनाडीह ग्राम पंचायत के खजमुंडा गांव के ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजमुंडा में सरकारी शिक्षक पदस्थापित करने की मांग डीसी से की है। डीसी को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने कहा कि इस विद्यालय में सरकारी शिक्षक के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक भी सरकारी शिक्षक कार्यरत नहीं है। दो पारा शिक्षक कार्यरत हैं। जिनके भरोसे विद्यालय संचालित हो रहा है। ऐसी स्थिति में गांव के अधिकांश बच्चे पढ़ाई के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। धनवार के पूर्व विधायक गुरुसहाय महतो ने डीसी से आग्रह किया है कि वर्तमान में सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। उनमें से सरकारी शिक्षक उमवि खजमुंडा में पदस्थापित की जाए, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। ज्ञापन में मुखिया गीता देवी, कैलाश यादव, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.