गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को डीसी दिनेश यादव ने बारी-बारी से सुनीं और उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए। मौके पर भवनाथपुर प्रखंड की मुन्नी देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर प्रखंड में अवस्थित एक अस्पताल के संचालक सह चिकित्सक पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही व चिकित्सक की अज्ञानता के कारण हुई मरीज क मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रखंड की मकरी निवासी ईंदू देवी के इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मृत्यु हो गई। अस्पताल के चिकित्सक धर्मेंद्र मेहता द्वारा मरीज की वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया। अंधेरे में रखकर पैसे की उगाही की गई। अंत में मरीज की मृत्यु हो...