गोड्डा, फरवरी 19 -- गोड्डा के भगैया स्थित तसर मेगा क्लस्टर क्षेत्र का जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उपायुक्त अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा डीडीसी दीपक कुमार दुबे ने क्लस्टर परिसर का भ्रमण कर बुनकरों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने तसर उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता, डिजाइन एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। बुनकरों ने उत्पादन में आने वाली चुनौतियों और बाजार विस्तार से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। उपायुक्त ने गुणवत्ता सुधार, आधुनिक तकनीक के उपयोग और उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था एवं परिवहन संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा क...