जामताड़ा, फरवरी 23 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सोमवार को जिले के दोनों निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी रवि आनंद ने एसपी राज कुमार मेहता के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा अधिकारियों व मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुबह 7 बजे से जिले के दोनों निकायों- मिहिजाम नगर परिषद तथा जामताड़ा नगर पंचायत -के कुल 67 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जामताड़ा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीरामपुर, विद्युत भवन, व्यापार मंडल, बाउरीपाड़ा, सहाना, गायछन्द तथा मिहिजाम के मध्य विद्यालय हलुदकनाली सहित कई केंद्रों का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीठासीन पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.