चतरा, जून 27 -- चतरा प्रतिनिधि डीसी कीर्तिश्री जी ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत पकरिया स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम परिसर की साफ-सफाई, भवन की संरचना, वृद्धजनों के लिए मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने पाया कि वृद्धा आश्रम फिलहाल बंद है, और उसकी भौतिक स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि यह वृद्धा आश्रम मई 2024 तक एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा था, किंतु संस्था द्वारा वर्तमान में कोई रुचि नहीं ली जा रही है, जिसके चलते यह संचालनविहीन हो गया है। इस पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.