हल्द्वानी, मई 22 -- हल्द्वानी। डीसी चौराहे के पास कई साल से शौचालय नहीं होने से परेशान लोगों की समस्याओं का आखिरकार समाधान हो गया है। 'हिन्दुस्तान के बोले हल्द्वानी अभियान के तहत क्षेत्र की समस्या उठाए जाने के बाद यहां शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही शौचालय का संचालन शुरू किया जाएगा। डीसी चौराहे पर नगर निगम की 22 सहित करीब नौ सौ दुकानें संचालित होती हैं। जिनमें सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा यहां जरूरी काम से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। यहां पास में ही प्राथमिक विद्यालय बमोरी भी संचालित होता है। शहर का मुख्य चौराहा होने के बावजूद यहां शौचालय नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा आसपास गंदगी की समस्या रहती थी। आपके प्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान की ओर से बोले हल्द्वानी संवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.