रांची, फरवरी 8 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन के तहत रांची जिले में 10 फरवरी 2026 को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम हुआ। जिले के 619 बूथों पर फाइलेरिया (हाथीपांव) रोधी दवा का वितरण हुआ। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और दवा का सेवन अवश्य करें। डीसी ने कहा कि फाइलेरिया एक रोकथाम योग्य बीमारी है, जिसे सामूहिक प्रयासों से जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इसके लिए शत-प्रतिशत कवरेज अनिवार्य है। यदि कोई भी व्यक्ति दवा से वंचित रह जाता है, तो संक्रमण समुदाय में फैल सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.