सिमडेगा, सितम्बर 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन कुमार सिंह एवं डीआईजी चंदन सिन्हा ने मंगलवार को यूथ कांबिनेशन गुलजार गली पूजा पंडाल में महाष्टमी की पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की आराधना करते हुए डीसी और डीआईजी चंदन सिन्हा ने सभी की मंगल कामना करते हुए जिले के सुख समृद्धि, अमन शांति की कामना की। मौके पर डीसी ने मां भगवती की प्रार्थना के रूप में श्लोक का वाचन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। डीसी एवं डीआईजी ने पूरे जिले वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी। डीसी ने या देवी सर्वभूतेषु"श्लोक का पाठ कर देवी के विभिन्न रूपों का किया वर्णन किया। उन्होंने कहा कि "या देवी सर्वभूतेषु..." से शुरू होकर, यह मंत्र देवी के शक्ति रूप के बारे में बताता है कि वे सभी प्राणियों में शक्ति के रूप में विद्यमान हैं। यह मंत्र हमे...