धनबाद, नवम्बर 27 -- धनबाद। धनबाद में बुधवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया। डीसी आदित्य रंजन ने भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्ष पर समाहरणालय में पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। उन्होंने संविधान में निहित मौलिक अधिकार, कर्तव्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी को सचेत और समर्पित रहने का आह्वान किया। कहा कि भारतीय संविधान न केवल एक दस्तावेज है, अपितु यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत प्रतीक है। संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को हमें अपने दैनिक कार्यों में आत्मसात करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...