गुमला, सितम्बर 25 -- गुमला प्रतिनिधि। डीसी प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण और जायजा लिया तथा नगर परिषद के प्रशासक को साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने रामनगर स्थित बाजार समिति,रागी प्रोसेसिंग यूनिट, बिरसा मुंडा पार्क, पर्यटन भवन और पुग्गू स्थित सरकारी भूखंड का अवलोकन किया। रागी प्रोसेसिंग यूनिट में तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच भी की गई। इसके अलावा पुग्गू के सरकारी भूखंड पर प्रस्तावित बस स्टैंड के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का मूल्यांकन किया। डीसी ने बाजार समिति परिसर में सोलर लाइट की मरम्मत कराने के साथ दुकानों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की। त्योहार के महीने को देखते हुए नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, लाइटिंग और उचित व्यवस्थाओं को सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.