गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालय में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त राम निवास यादव ने समाहरणालय में अवस्थित विभिन्न विभागों यथा: राजस्व शाखा, समाज कल्याण विभाग, बाल संरक्षण शाखा, विधि शाखा, जिला स्थापना शाखा सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीन व्यवस्था, साफ-सफाई, अनुशासन एवं आमजनों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके दायित्वों, लंबित मामलों, सेवा वितरण की स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग समयबद...