गिरडीह, नवम्बर 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन उपायुक्त द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर डीसी रामनिवास यादव जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। कई समस्याओं को ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया एवं कुछ को जांच करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। राशन कार्ड ,पथ निर्माण, मुआवजा, भू अर्जन, भूमि विवाद, मंईयां सम्मान योजना, आवास जैसे कई मामले लेकर लोग आए जिनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया गया। जहां एक ओर सेवा का सम्मान सप्ताह सभी प्रखंडो...