लोहरदगा, फरवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बुधवार को लोहरदगा माध्यमिक वार्षिक परीक्षा केन्द्रों का औचक परीक्षा हुई। डीसी ने लोहरदगा स्थित उर्सुलाइन कॉन्वेन्ट बालिका उच्च विद्यालय, चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, एमएलए इंटर महिला महाविद्यालय, लूथरन उच्च विद्यालय में परीक्षा का जायजा लिया। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में संबंधित केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने व परीक्षा अवधि में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निदेश दिया। अनुमण्डल पदाधिकारी को परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की अवधि में लागू निषेधाज्ञा का पालन कराने का निदेश दिया। लोहरदगा में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच आरम्भ हुआ। छात्र छात्राओं के सुविधा के अनुसार प्रख...