धनबाद, जून 21 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए डीसी आदित्य रंजन ने आम जनमानस से सतर्क व सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के दौरान जिला प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इस दौरान जिला के नागरिकों का भी सहयोग अपेक्षित है। जिला प्रशासन अनुरोध करता है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करें। डीसी ने संदेश जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण जलभराव, नदियों में उफान और बाढ़ आ सकती है। इन घटनाओं के परिणामस्वरूप निकासी, बिजली की कटौती, आपूर्ति की कमी, यातायात अवरोध और सड़क बंद होना, बुनियादी ढांचे को नुकसान और मलबा जमा हो सकता है। ------ गाइडलाइन जारी - भारी वर्षा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें - आंधी-बारिश के दौरान खिड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.