हजारीबाग, नवम्बर 8 -- बरही, प्रतिनिधि। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बरही के बरियट्ठा बिरहोर टोला समेत विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया। विभिन्न विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय करियातपुर और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियाडीह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बच्चों की उपस्थिति की जांच की। उपायुक्त ने इस दौरान 12वीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चों को इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और उनका मार्गदर्शन किया। पंचमाधव में आंगबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत कर पोषण आहार, उपस्थिति एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। केंद्र के संचालक को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और बच्चों की पोषण स्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बरियट्ठा बिरहोर...