बोकारो, मई 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त विजया जाधव ने शुक्रवार को जिले में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। मौके पर अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में नोडल पदाधिकारी सह जिला श्रम अधीक्षक ने बाल श्रम रोकने के लिए चल रहें कार्यों की जानकारी दी। गठित धावा दल के सदस्यों से अवगत कराया। उपायुक्त ने गठित धावा दल को सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने ढ़ाबा, लाइन होटल, ईंट भट्ठा, गैरेज, वासिंग सेंटर में छापेमारी करने को कहा। वहीं, समीक्षा क्रम में बाल श्रम से मुक्त बच्चों के बेहतर आवासन एवं उनके पुनर्वास को लेकर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण कमेटी, गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधियों को जोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.