देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के लिए सुख, शांति और स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान डीसी ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण अवस्थित बजरंगबली मंदिर में जाकर बजरंगबली की भी पूजा अर्चना की। इसके अलावा डीसी ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.