सिमडेगा, दिसम्बर 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गुरुवार को पीडीएस डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीन का वितरण किया गया। मौके पर मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं तकनीकी विशेषताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। बताया गया कि विजनटेक दल द्वारा जिला के पांच प्रखंडों-सिमडेगा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र, पाकरटांड़, ठेठईटांगर, बोलबा तथा बांसजोर के सभी डीलरों के बीच 4G ई-पोस मशीनों का वितरण किया गया है। वितरण के साथ-साथ डीलरों को मशीन के संचालन, लाभुक सत्यापन, लेन-देन प्रक्रिया एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। ताकि भविष्य में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि 4G ई-पोस मशीन का नियमित ए...