रांची, जुलाई 23 -- खूंटी, प्रतिनिधि। जिला परिषद, खूंटी द्वारा निर्माणाधीन बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम का बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अभियंता को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। उपायुक्त ने कहा कि इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम जिले के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनेगा। इस कारण इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्टेडियम में उचित एवं पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के दौरान किसी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.