हजारीबाग, जून 14 -- चरही, प्रतिनिधि। डीसी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को चुरचू प्रखंड का भ्रमण किया। नगड़ी बिरहोर टांड़ में बिरहोर के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान बिरहोर जनजाति समुदाय के महिला, पुरुष व बच्चों से मिले तथा उनसे बात कर उनकी समस्याओं को जाना। उपायुक्त ने कहा कि समुदाय के लोगों के सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाने की नितांत आवश्यकता है। क्योंकि ये समुदाय कई चुनौतियों का सामना करता हैं। गरीबी और आजीविका के सीमित अवसर इनकी प्रमुख समस्या है। शिक्षा कि कमी और विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर इनकी शैक्षिक स्थिति को कमजोर बनाती है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेने को कहा। मौके पर इंटर पास युवा ने उपायुक्त से आगे की पढ़ाई करने की इच्छा जताई। इस पर उपायुक्त ने पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया। उपायुक्त...