हजारीबाग, फरवरी 9 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सोमवार को संत कोलंबा कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदान कर्मियों की तैनाती, सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.