बोकारो, नवम्बर 28 -- बोकारो। उपायुक्त अजम नाथ झा ने शनिवार को प्रस्तावित डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक को लेकर टाउन हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, बैठक संचालन व्यवस्था एवं तकनीकी संसाधनों की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बैठक के मद्देनज़र सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, विद्युत एवं ध्वनि सिस्टम की कार्यक्षमता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक जिला विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अपर नगर आय...