गढ़वा, जुलाई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को भेजते हुए त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की दिशा में पहल किया गया। उस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उससे आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.