दुमका, जनवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में 07 एवं 08 जनवरी को लावाजिया टेक के सहयोग से दो दिवसीय हैकाथॉन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. गणेश शंकर ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बिभाष सेन, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी दुर्गापुर तथा संदीप जयसवाल, निदेशक और सीईओ, लावाजिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि वे झारखंड के विद्यार्थियों को भविष्य में यूनिकॉर्न बनते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बिभाष सेन ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ए आई का प्रभावी उपयोग करने तथा पारंप...