बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को और जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास नगर निगम क्षेत्र के तहत चास अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। डीसी ने नाम वापसी की प्रक्रिया के संबंध में सभी निर्वाची पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर की जा रही तैयारियों की भी जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों व कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए सजगता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एसी मो. मुमताज अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.