धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों का वितरण योजना अंतर्गत पंपसेट, मिनी ट्रैक्टर के कार्यान्वयन तथा अनुदान पर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के कार्यान्वयन को लेकर बैठक की गई। बैठक में डीसी ने सभी योजनाओं में प्राप्त आवेदन की सूची के 10 प्रतिशत की भौतिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश समिति के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि भौतिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अनुमोदन की स्वीकृति दी जाएगी। मौके पर एडीएम सप्लाई, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...