सिमडेगा, मार्च 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को स्पॅांसरशीप योजना से संबंधित बैठक की। बैठक में बालक बालिकाओं के अनुश्रवण एवं योजना से जोड़ने की स्वीकृति हेतु अनुमोदन एवं सुरक्षा का स्थान आदि विंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में 'स्पॉन्सरशिप' योजना से जुड़े 149 बालक बालिकाओं की वस्तु-स्थिति की जानकारी ली। 'स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़े जाने हेतु बाल कल्याण समिति द्वारा कुल 60 बालक बालिकाओं की सूची प्राप्त हुई है जिसकी स्क्रूटनी उपरांत एसएफसीएसी के समक्ष प्रस्तुत किये जाने से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुमित्रा बड़ाइक, डीआईओ गौरव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मिथलेश केरकेट्टा सहित बाल संरक्षण कार्यालय के कर्मी गण उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.