चाईबासा, जून 12 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण के संदर्भ में न्यायालय द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक में जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में सुनवाई बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक से संपूर्ण मामले की विस्तृत जानकारी लेते हुए उपस्थित संबंधित शिक्षकों से बिंदुवार उनकी आपत्तियों को सुनकर कार्यालय कागजातों एवं आपत्ति के रूप में प्रस्तुत दस्तावेजों का अध्ययन किया गया। सुनवाई उपरांत उपायुक्त के द्वारा संलग्न मामले से संबंधित न्यायालय के आदेश का अक्षरशः अनुपालन कर तत्काल रूप से इसका निष्पादन सुनिश्चित करते हुए मा.न्यायालय में शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.