कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, संवाददाता। समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला सतगावां के सफल क्रियान्वयन और विपत्र पारित करने को लेकर बुधवार को डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला सतगावां के सफल क्रियान्वयन और विपत्र पारित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। डीसी ने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला सतगावां के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री रविशंकर प्रसाद बर्णवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला पशुपालन पदाधिकारी राम सरीक प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.