साहिबगंज, जनवरी 5 -- साहिबगंज। समाहरणालय परिसर से सोमवार को डीसी हेमंत सती ने सड़क सुरक्षा को लेकर आम लोगों को जागरुक करने को लेकर सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डीटीओ मिथिलेश चौधरी, डीएसओ जेके मिश्रा आदि भी थे। डीसी ने बताया की यह रथ संपूर्ण जिला का भ्रमण करते लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात को लेकर जारी विभिन्न नियमों आदि की जानकारी देने का काम करेगा। जिससे सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...