सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने नगर परिषद चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। उन्होंने सामग्री कोषांग, मीडिया कोषांग, चेक पोस्ट तथा निर्वाची पदाधिकारी वार्ड पार्षद के अंतर्गत भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कोषांगों में संचालित तैयारियों की गहन समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामग्री कोषांग के निरीक्षण के क्रम में डीसी ने मतदान दिवस पर मतदान कर्मियों को दी जाने वाली सभी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता एवं पैकेजिंग प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने कोषांग कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी सामग्री का चेक लिस्ट के अनुसार मिलान कर ही पैकेजिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की सामग्री की ...