साहिबगंज, अप्रैल 20 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने रविवार को महादेवगंज स्थित मेधा डेयरी का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान डीडीसी सतीश चंद्रा भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने दूध की पैकिंग प्रक्रिया, उत्पाद निर्माण, पनीर अनुभाग, दूध शीत कक्ष तथा प्रयोगशाला कक्ष समेत विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने डेयरी में स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाओं में मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पाद उपलब्ध हो सके। डीसी ने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर डेयरी उद्योग के विकास से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.