धनबाद, फरवरी 21 -- डीसी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत गव्य विकास विभाग की अन्य योजनाओं के शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवेदन सृजन के लिए शुक्रवार को बैठक की। बैठक में डीसी ने सभी जनप्रतिनिधियों को गव्य विकास विभाग के हस्त/विद्युत चलित चैफ कटर, वोर्मी कंपोस्ट, काउ मैट, डीप बोरिंग, पनीर खोया मेकिंग मशीन, मिल्किंग मशीन में योग्य एवं इच्छुक लाभुकों के आवेदन सृजन कर भेजने की अपील की। डीसी ने शीघ्र आवेदन सृजन करते हुए लाभुकों के अनुमोदन हेतु निर्देशित किया। साथ ही पशु-पक्षी शेड निर्माण की दिशा में समुचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, डीडीसी सन्नी राज, पशुपालन सह गव्य विकास पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, सहायक पॉलट्री ऑफिसर डॉ अरुण कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.