दुमका, जनवरी 6 -- डीसी ने किया नगर परिषद दुमका व नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं तथा नागरिक सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। नगर परिषद दुमका के कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्ट्रीट लाइट हर हाल में कार्यरत रहें, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिन दुकानों द्वारा डस्टबिन नहीं रखा जा रहा है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाए। उपायुक्त ने रैन बसेरा की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.