चाईबासा, मार्च 5 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बुधवार को तांतनगर प्रखंड स्थित आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया । इस दौरान उपायुक्त के द्वारा समस्त विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहाँ उपलब्ध संसाधनों की पृथक जानकारी विद्यालय के प्राचार्य एवं वार्डन से प्राप्त किया गया। अवलोकन के दौरान उपायुक्त के द्वारा विद्यालय में अलग-अलग कक्षा के अलावा साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, पुस्तकालय तथा उपलब्ध किताबें व भोजनालय एवं तैयार भोजन की गुणवत्ता आदि का गहन जायजा लेते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया। इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा पुस्तकालय में व्यवस्थित तरीके से पुस्तकों को रखने तथा उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी को समेकित रूप से प्रदर्शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.