सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कंचन सिंह ने निर्वाचन तैयारियों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सिमडेगा कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र, डिस्पैच सेंटर एवं परिवहन कोषांग का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाएं। परिवहन कोषांग के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पोलिंग पार्टियों के लिए उपलब्ध वाहनों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 125 वाहनों की आवश्यकता है, जिनमें से 100 वाहन डिस्पैच सेंटर में जमा किए जा चुके हैं। शेष वाहनों की व्यवस्था भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.