प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- उदयपुर। सांगीपुर ब्लॉक के मुस्तफाबाद स्थित नवनिर्मित गोशाला का गुरुवार को डीसी मनरेगा और प्रभारी डीडीओ संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चारा, भूसा, चूनी, चोकर, हरा चारा, टीन शेड भी स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह ने गोशाला के लिए अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव, जेई मनरेगा रमेश चन्द्र शुक्ला, पंचायत सचिव धीरेन्द्र गौतम, प्रभाकर सिंह चौहान, अभिजीत सिंह, प्रधान कंहैयालाल सरोज, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...